आज रविवार को खुलेंगे बैंक
रांची: बैंक ग्राहकों के लिए आज रविवार का दिन खास है। 27 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे। यह निर्णय 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल को देखते हुए लिया गया है। ग्राहकों को लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाओं में परेशानी से बचाने के लिए रविवार को शाखाएं खोलने का फैसला किया गया है। बैंक ग्राहकों से अपील की गई है कि वे जरूरी काम आज ही निपटा लें। हड़ताल के दौरान शाखाओं की कई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, एटीएम और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।


