अररिया की अनन्या ने जीता नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड

रुपेश कुमार मिश्र
अररिया: जिला की धरती प्रतिभा से भरी पड़ी है। अररिया प्रखंड के मदनपुर ब्राह्मणबस्ती की अनन्या ने फिर यह सबित कर दिया है। अनन्या स्व रमानाथ झा की पौत्री और डॉक्टर प्रवीण कुमार झा की पुत्री है। भुवनेश्वर में नेशनल कराटे चैंपियनशिप टूर्नामेंट था। भुवनेश्वर से डॉक्टर प्रवीण कुमार झा से दूरभाष पर मिली जानकारी के अनुसार 16- 17 आयुवर्ग में अनन्या ने कराटे में स्वर्ण पदक और कुमाइट में रजत पदक जीता है। परिवार के सभी सदस्य अनन्या की इस उपलब्धि पर खुश थे। अनन्या पाटलिपुत्र जंक्शन के पास गांधीनगर पानी टंकी में स्थित है एडवांस आर्थोपेडिक एंड मेटरनिटी सेंटर संचालक डॉक्टर अमिता भारती और डॉक्टर प्रवीण कुमार झा की पुत्री है। मदनपुर से अनन्या की दादी प्रभा देवी से भी बात हुई। वह समाचार बताते फूले नहीं समा रही थी। शुरु से अनन्या प्रतिभाशाली थी जिसे उसकी मां डॉक्टर अमिता भारती ने परखा और एक समझदार अभिभावक की तरह अपनी न थोप कर अपनी प्रतिभा को निखारने हेतु प्रोत्साहित किया। मदनपुर से चाचा डॉक्टर प्रणव झा, चाची डॉक्टर दीपशिखा, बुआ अमृता झा, कोटा राजस्थान से बहन प्रज्ञा, चचेरे दादा केदार झा सहित सभी मदनपुरवासियों ने अनन्या को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *