लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के है साथ : आलोक दुबे

रांची: प्रदेश कांग्रेस के नेता आलोक कुमार दूबे एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा प्रधानमंत्री के ऊपर शैल कंपनियों द्वारा अडानी समूह में 20 हजार करोड़ विदेशी पैसा लगाने का आरोप है।अडानी पर विदेश के 38 कंपनियों से व्यापारिक संबंध होने के आरोप हैं,अडानी के जरिए रक्षा क्षेत्र में फर्जी कंपनी की घुसपैठ,नियम बदलकर अडानी को फायदा पहुंचाने का आरोप है और इन भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से घिरते हुए प्रधानमंत्री जवाब देने के बजाय देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए प्रपंच किया और हमारे नेता राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है।इतना ही नहीं न्यायालय द्वारा स्वंय 30 दिनों का समय राहुल गांधी को दिये जाने के बावजूद सदस्यता समाप्त करने की जल्दबाजी बेचैनी,हताशा,घबड़ाहट और तानाशाही को दर्शाता है।
     प्रदेश कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा 2024 में मंडराते खतरे को भांपते हुए, विपक्षी दलों की एकजुटता,भारत जोड़ो यात्रा की व्यापक सफलता ने भाजपा की नींद उड़ा दी है।बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी,गिरती अर्थव्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों ने देश को रसातल में भेज दिया है,लोग दाने दाने को मोहताज हो गये हैं और सरकार अलग तरह की राजनीति में सक्रिय हैं और देश को भटकाने का काम कर रही है। आलोक दूबे ने कहा हमारे पास सत्य की ताकत है, सत्याग्रह का संकल्प है,भाजपा की लूट को बेनकाब करने के लिए, लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ है।पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज से भाजपा के खिलाफ सत्याग्रह संकल्प के माध्यम से आन्दोलन की मशाल जला दी है और इसका अंजाम भाजपा भुगतने के लिए तैयार रहे।
कांग्रेस नेता ने कहा केन्द्र सरकार के चार मंत्रियों ने लोकसभा के अंदर राहुल गांधी के ऊपर लगाया था,क्या सदन के अंदर राहुल गांधी को जवाब देने का मौका नहीं मिलना चाहिए था। जहां तक चुनाव और भाषणों के दौरान आरोप प्रत्यारोप पर मानहानि एवं  उसपर सजा का मामला है तो अगर इस प्रकार के भाषणों पर सजा होने लग जाए तो शायद जेल में जगह कम पड़ जाऐंगे। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अंतिम सांस तक राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे और बीजेपी का नियत का पर्दाफाश करेंगे।
कांग्रेस नेता ने डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा पिछले 30 वर्षों से भाजपा नेहरू और गांधी परिवार को बदनाम करने का षड़यंत्र कर रही है, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के ऊपर ₹65 हजार करोड़ रुपये बोफोर्स तोप में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे जिसे माननीय न्यायालय ने आरोप मुक्त किया, वही कारगिल युद्ध के जवानों ने राजीव गांधी अमर रहे के नारे लगाए। तब से लेकर आज तक भ्रष्टाचार का राग अलापने वाले भाजपा नेता यह साबित नहीं कर पाए कि 75 वर्षों में इस परिवार के किसी सदस्य के ऊपर भ्रष्टाचार की संलिप्तता नहीं रही।इतना ही नहीं शहादत के परिवार के सदस्य राहुल गांधी को देशद्रोही एवं मीरजाफर तक कहा जा रहा है, प्रधानमंत्री और गिरिराज सिंह जैसे तमाम नेताओं को बताना चाहिए कि क्या राहुल गांधी देशद्रोही हैं, क्या इनके ऊपर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *