बीजेपी के सभी 24 विधायकों ने किया मतदान, दोनों खेमों में जीत को लेकर उत्साह
रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार को मतदान जारी है। चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी 24 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। विधानसभा परिसर में मतदान को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी है कि चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत पास जारी होने के बावजूद मीडिया कर्मियों को मतदान स्थल तक जाने की अनुमति नहीं दी गई।
राज्यसभा चुनाव में दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। महागठबंधन की ओर से झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी तीसरे प्रत्याशी के रूप में मुकाबले में हैं। चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों खेमों में उत्साह का माहौल है और अपनी-अपनी जीत के दावे किए जा रहे हैं।
मतदान और चुनावी रणनीति पर नजर रखने के लिए विभिन्न दलों ने अपने वरिष्ठ नेताओं और पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस की ओर से प्रदेश प्रभारी के. राजू, सह-प्रभारी बेला प्रसाद और राज्यसभा सांसद डॉ. नासिर हुसैन मौजूद हैं। झामुमो की तरफ से सुदिव्य कुमार सोनू, विनोद पांडेय, फागू बेसरा और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं भाकपा माले की ओर से हलधर महतो और गीता मंडल, राजद



