यूपी से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर अमन सिंह का भाई अजय सिंह , धनबाद लाई पुलिस

रांचीः धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर अमन सिंह के भाई अजय सिंह को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अजय सिंह को धनबाद ले आई है। पुलिस फिलहाल अजय सिंह से पुछताछ कर रही है। बताते चलें कि धनबाद के डॉक्टर समीर कुमारको धमकी मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई थी। इसके बाद पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा था। इसमें वीर बहादुर सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने अजय सिंह को गिरफ्तार किया बताते चलें कि धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामले में अमन सिंह जेल में बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *