निगम में बैठे हुए कुछ पदाधिकारी मजदूर हितों के खिलाफ कर रहे हैं साजिश : अजय राय

रांची: झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन के निवेदन पर  मंगलवार को झारखंड ऊर्जा विकास निगम मुख्यालय में आयोजित धरना में शामिल झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि निगम में बैठे हुए कुछ पदाधिकारी मजदूर हितों के खिलाफ एक सुनियोजित साजिश रचे हुए हैं ।जिस का पर्दाफाश करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक और अधिकारियों के ग्रेड पे का लाभ लेने में निगम के अधिकारी प्रमुखता दिखाते हुए  निर्णय ले लेते हैं वही जब कर्मचारियों को महज 300 रुपये बढ़ाने की बात आती है तो वह वित्तीय बोझ का बहाना बनाकर   उनकी अनदेखी कर रहे हैं। अजय राय ने कहा कि एक और समय बाद प्रमोशन की बात होती है मगर यहां कर्मचारी जो पूर्व में हाईली स्किल्ड में होते हुए थर्ड ग्रेड में जिनकी नियुक्ति  होती हैं आज उनका ग्रेड चेंज कर फोर्थ ग्रेड  कर दिया जा रहा है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। वही अजय राय ने निगम को एजेंसी प्रथा खत्म कर पुरानी व्यवस्था लागू करने की मांग की अन्यथा इसके खिलाफ उग्र आंदोलन चलाकर पूरे राज्य को ब्लैकआउट करने की भी धमकी दे डाली।
उन्होंने झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर श्रमिक संघ उनके आंदोलन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *