जादूगर शो के बाद अब कांग्रेस कॉमेडी शो कर जनता से वोट मांगेगी

रांची: रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडी गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के लिए मशहूर कॉमेडी कलाकार राजीव निगम अपने कॉमेडियन अंदाज में जनता से कांग्रेस के लिए वोट की अपील करेंगे।
सोमवार को उन्होंने कई जगहों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन कर बीजेपी को लपेटने का काम किया है। उनसे खास बातचीत में उन्होंने कहा कि देश की हालात को देखते हुए मुझे मैदान में उतरना पड़ा है।
पीएम मोदी के एक ही भाषण सुन, सुन कर जनता अब चुकी है। देश बदलाव चाहता है।देश के कई राज्यों में मैं जा रहा हूं,जनता बदलाव चाहती है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले पूरे चुनाव में चार सौ के पार का रट लगाए हुए बैठे है।दरअसल यह अपने आप में कॉमेडी है। चार सौ पार इंडिया गठबंधन के लिए नारा दे रहे हैं। क्योंकि भाजपा वाले बड़े दिलदार होते हैं। चार जून को पूरा देश भाजपा के इस जुमले पर हंसेगा।
उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव प्रचार में मंगल सूत्र छीनने की बात,प्रॉपर्टी की हिस्सेदारी की बात सहित तरह तरह की बातें कर जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रही है। यही नहीं मामला भैंस तक आ गया। कहा गया की अगर आपके पास दो भैंस होगी तो एक कांग्रेस वाले ले लेंगे।
सबकुछ साफ है, हर क्षेत्र में विकास ठप है। जनता बदलाव के मूड में है। पहले जैसा भारत अब नहीं रहा।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हर चुनावी सभा में अलग अलग बयान देते हैं। कहते हैं कि इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी तो हर साल पीएम कैंडिडेट बदलेगा। यह पीएम मोदी को इंडिया गठबंधन के प्रति भय दिखता है।
वहीं राम मंदिर पर कहा कि राम तो सभी के हैं। मंदिर लोगों का आस्था और विश्वास का केंद्र होता है। इस चुनाव में राम मंदिर कोई मुद्दा नहीं होगा। भगवान ने सब देखा लिया है कि मेरे नाम पर लोगों को बरगलाया गया। अवैध चंदा वसूली किया गया।
उन्होंने कहा कि देश की जनता अब जाग चुकी है और जुमलेबाजी से अपने आप को किनारा करने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पांच किलो राशन की बात करते हैं। यह राशन नहीं एक तरह का चूर्ण है। पांच किलो राशन देकर जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। वहीं संविधान खतरे की बात पर कहा कि यह बिलकुल सही है। बीजेपी ने किस तरह से राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म कर दिया था। कितनी छोटी सी बात थी। उसके बाद मैक्सिमम सजा देकर उन्हें सांसद से निकाल दिया। इससे साफ लगता है कि संविधान खतरे में हैं। बीजेपी वाले अपने दस साल का रिकॉर्ड बता नहीं पा रहे हैं। सिर्फ पाकिस्तान और राम मंदिर की बातें करते हैं। आने वाले दिनों में बीजेपी संविधान को तहस नहस कर देगी। इसको बचाने के लिए देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि यशस्विनी सहाय एक ऐसे परिवार से हैं जहां एक लंबे समय से राजनीतिक अनुभव उनके पास उनके पैरेंट्स का है। उनको यह बिरसात में मिली है। यशस्विनी एक युवा जोश और उनकी जो सोच समझ है वह रांची के लिए बेहतर है। रांची लोकसभा क्षेत्र की सांसद यशस्विनी सहाय होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *