मक्का उमराह के बाद शाहरुख खान ने अब मां वैष्णो देवी के दर्शन किए

नई दिल्ली : हाल ही में मक्का उमराह करने गए बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अब मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे। जहां उनके लुक को देख लोग हैरत में पड़ गए। शाहरुख खान मीडिया की नजरों से बचते-बचाते जम्मू पहुंचे थे। दर्शन के बाद सोमवार की शाम उन्हें अपना फेस कवर किए स्पॉट किया गया। शाहरुख ने एक ओवरसाइज हुडी से अपना फेस छुपाया हुआ था और मास्क भी पहना हुआ था। शाहरुख के आगे-पीछे बॉडीगार्ड्स भी उन्हें कवर किए हुए चल रहे थे। ये बात उनके फैंस को थोड़ी खटकने लगी।
कुछ यूजर्स ने उनके इस कदम की तारीफ भी की। एक यूजर ने कहा-ये सच्चे भारतीय हैं, ये हमेशा हर धर्म की इज्जत करते हैं, लेकिन वहीं कुछ फैंस शाहरुख से पूछ रहे हैं कि आपने अपना फेस क्यों कवर किया हुआ है?
शाहरुख खान इससे पहले सउदी में मक्का उमराह करने पहुंचे थे। जहां से उनकी तस्वीरें काफी वायरल भी हुई थी। हाल ही में शाहरुख की फिल्म पठान का गाना बेशर्म रंग भी रिलीज हुआ है।शाहरुख के साथ दीपिका की जोड़ी को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। गाना ने रिलीज के एक घंटे के अंदर ही एक मिलियन व्यूज पार कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *