भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी का एक्शन,रोजगार सेवक को पांच रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
रांची : भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) का एक्शन जारी है. इसी कड़ी में मंगलवार को पलामू प्रमंडल के एसीबी की टीम ने लातेहार जिले के मनिका प्रखंड अंतर्गत जमा पंचायत में बड़ी कार्रवाई करते हुए रोजगार सेवक चंदन कुमार को पांच हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के अनुसार,चंदन कुमार ने किसी सरकारी योजना से संबंधित कार्य के एवज में लाभुक से रिश्वत की मांग की थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गिरफ्तारी के तुरंत बाद एसीबी की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप है, वहीं आम जनता में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर संतोष की भावना देखी जा रही है। वहीँ पलामू प्रमंडलीय एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और दोष सिद्ध होने पर संबंधित अधिकारी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहीम जारी रहेगा. जहां से भी शिकायत मिलती है टीम उसपर पहले जांच करती है. ठोस साबुत के आधार पर छापेमारी कर सम्बंधित अधिकारी को गिरफ़्तारी किया जाता है.

