परिणीति-राघव चड्ढा के रिश्ते पर आप सांसद संजीव अरोड़ा ने लगाई मुहर

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का नाम इन दिनों आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा संग जोड़ा जा रहा है। दोनों एक दूसरे संग रिलेशनशिप में होने की खबर सुर्खियों में है। लंच और डिनर की डेटिंग की चर्चाओं के बीच अब आप सांसद संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट से दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा दी है। हालांकि परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग रिलेशनशिप की खबरों पर अभी तक चुप्पी साधी हुई है।इसी बीच आप सांसद संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट में परिणीति और राघव चड्ढा की फोटो शेयर की है। दोनों की फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं आशा करता हूं कि दोनों का साथ प्यार, आनंद और कंपेनियनशिप से भरा रहे। मेरी शुभकामनाएं!
दरअसल, परिणीति चोपड़ा को राघव चड्ढा के साथ हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया था। दोनों साथ में लंच और डिनर डेट्स एन्जॉय करते दिखे थे। तभी से दोनों के रिश्ते में होने की खूबरें चर्चा में बनी हुई हैं।
परिणीति के बारे में सवाल न करिए
हालांकि, परिणीति और राघव चड्ढा ने इन खबरों पर अभी तक कुछ ऑफिशियली नहीं कहा है। कुछ दिन पहले राघव चड्ढा से जब परिणीति के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि आप मुझसे राजनीति के सवाल करिए, परिणीति के बारे में सवाल न करिए।
दोनों ने ब्रिटेन में पढ़ाई की
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा दोनों ने ही ब्रिटेन में पढ़ाई की है। हालांकि, परिणीति ने फिल्मों में अपना करियर बनाया। आज वह बॉलीवुड में बड़ी अभिनेत्री हैं। वहीं, राघव चड्ढा राजनीति में एक्टिव हैं और आप के नेता हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से B.com की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एडमिशन लेकर चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *