आप सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से हुए रिहा,कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह बुधवार की शाम तिहाड़ जेल से रिहा हो गए। सुप्रीम कोर्ट से उन्हें बेल मिला है। वहीं जेल के बाहर काफी संख्या में खड़े आप के कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह का स्वागत किया। संजय सिंह तिहाड़ जेल से सीधे सुनीता केजरीवाल से मिलने गए और आगे की रणनीति तैयार की।
उन्होंने मीडिया से कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा हम लोग पूरे देश में ले जायेंगे। जबतक अरविंद केजरीवाल सहित आप पार्टी के अन्य मंत्री जेल से नहीं छूटेंगे तब तक जश्न नहीं मनाया जायेगा।
संजय सिंह ने कहा कि यह संघर्ष का समय है। लोकसभा चुनाव में हम लोग मुहतोड़ जवाब देंगे। वहीं मंत्री आतिशी ने कहा कि संजय सिंह की रिहाई आम आदमी पार्टी की जीत हुई है। संजय सिंह शेर हैं और तिहाड़ जेल से निकल कर भाजपा को दहाड़ेंगे। उन्होंने कहा भाजपा आम आदमी पार्टी के मंत्रियों पर झूठे आरोप लगा रही है। अभी भी आप पार्टी के चार साथी जेल में है। जिस दिन चारों साथी जेल से रिहा होंगे उस दिन जश्न का माहौल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *