आंचल बाती ट्रस्ट” द्वारा गरीब बच्चों के लिए निःशुल्क अभिनय कक्षा का आयोजन

भागलपुर। समाज में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से “आंचल बाती ट्रस्ट” द्वारा प्रत्येक रविवार को गरीब एवं वंचित बच्चों के लिए निःशुल्क अभिनय कक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

यह कक्षा लाजपत पार्क, भागलपुर में नियमित रूप से प्रत्येक रविवार आयोजित की जाती है। हालांकि वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए, आज की कक्षा कला केंद्र के सूर्या पी.डी. हॉल में संपन्न हुई। इस पहल के माध्यम से बच्चों को न केवल अभिनय के गुर सिखाए जा रहे हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, संवाद कौशल, मंच प्रस्तुति और सामाजिक समझ का भी विकास हो रहा है।

इस अभिनय कक्षा का संचालन आलोक राज द्वारा किया जा रहा है, जो स्वयं एक अनुभवी नाट्यकर्मी हैं और बच्चों को समर्पित भाव से प्रशिक्षित कर रहे हैं। श्री राज का मानना है –

“हर बच्चा कलाकार होता है, बस उसे सही मार्गदर्शन और अवसर की आवश्यकता होती है।”

ट्रस्ट के प्रबंध निदेशक विपुल कुमार ने बताया कि,”यह पहल बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करती है। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी प्रतिभा केवल संसाधनों की कमी के कारण पीछे न छूटे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *