राजधानी रांची में युवक की पत्थर से कूच कर हत्या

रांचीः राजधानी रांची में एक युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई है। घटना सुखदेव नगर के मधुकम ईलाके की है। इस घटना के बाद ईलाके में सनसनी फैल गई है। मधुकम के खिजुरिया मैदान के पास युवक की लाश मिली। मृतक की पहचान चंदन साहू के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। मृतक चंदन मधुकम का ही रहने वाला है। वह सीमेंट की दुकान चलाता था। पुलिस इस मामले को लेकर छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *