वट सावित्री पूजा के दौरान मधुमक्खियों के झुण्ड ने महिलाओं पर किया हमला

रांची : पति की दीर्घायु की कामना को लेकर सोमवार को राजधानी रांची सहित पुरे झारखण्ड में वट वृक्ष के नीचे सुहागीन महिलाओं ने पूजा-अर्चना की. इस दौरान महिलाओं ने निर्जला उपवास भी रखा। राजधानी रांची के कोकर स्थित बिजली ऑफिस वट वृक्ष में सैकड़ों की संख्या में सुहागीन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु होने के लिए पूजा पाठ कर कामना करती दिखी। इसके अलावा मोरहाबादी मैदान स्थित,धुर्वा,हरमू,पिस्का मोड़,तुपुदाना सहित कई जगहों पर वट वृक्ष के नीचे महिलाओं ने पूजा अर्चना की.

 वहीं लातेहार शहर के नगर पंचायत कार्यालय रोड में अवस्थित स्थित वटवृक्ष के नीचे वट सावित्री पूजा के दौरान सुहागिन महिलाओं के समूह पर मधुमक्खियों के झुण्ड ने हमला कर दिया।

मधुमक्खियों के झुंड के हमले के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। पति की लंबी उम्र एवं स्वास्थ्य की कामना को लेकर पूजा कर रही महिलाएं और बच्चे इधर-उधर छिपने के लिए भागने लगी.

वहीं सदर मेदिनीनगर प्रखंड के लहलहे, पोलपोल, सरजा, झाबर पंचायत के गांवों में बड़ के पेड़ के नीचे सुहागिनों ने पूजा अर्चना की।

पंडित सुनील पाठक ने बताया कि सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष के नीचे अपने पति के दीर्घायु होने के लिए कामना करती हैं। वट सावित्री के मौके पर पेड़ में मौली धागा बांधती है तथा पति के साथ हर सुख दुख में साथ रहने की कामना करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *