सरायकेला-खरसांवा के ईचागढ़ के राजपरिवार के सदस्य की गोली मारकर हत्या

सरायकेला-खरसांवाः शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां के ईचागढ़ राज परिवार के सदस्य की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का नांम कुणाल सिंहदेव बताया जा रहा है। कुणाल को बाइक सवार अपराधियों ने ईचागढ़ बाजार चौक के पास गोली मारी। वह अपने बाइक से बाजार की ओर जा रहा था। इस मामले में कुणाल के पिता सुभाष सिंहदेव ने हत्या का आरोप गिड्डू यादव और एक अन्य पर लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हत्या आरोपित और मृतक की घर की 500 गज की दूरी पर है। सुभाष सिंहदेव के पिता ने बताया दो माह पहले गिड्डू यादव उन्हें गाली दे रहा था। बड़े बेटे गोपाल ने गिड्डू के साथ मारपीट की थी जिसकी शिकायत गिड्डू ने ईचागढ़ थाना में दर्ज कराई थी। मामला अदालत में चल रहा है। आपसी रंजिश में ही बेटे की हत्या की गई है। पुलिस की मानें तो गिड्डू यादव और कुणाल के बीच पहले भी गांव में विवाद होता रहता था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *