गांधी जयंती पर डीसी और एसपी ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया

खूंटी : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को खूंटी के दतिया ग्राम में नगर पंचायत खूँटी की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर मुख्य रूप से उपायुक्त मो० जावेद हुसैन, पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग, नजारत उप समाहर्ता कोमल कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सृष्टि मिंज, सहायक जन सम्पर्क पदाधिकारी अमित कुमार केशरी, जिले के अन्य पदाधिकारियों, सभी वार्ड पार्षदों एवं ग्रामीणों द्वारा बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
ㅤकार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” मुहिम के तहत उपायुक्त मो० जावेद हुसैन एवं पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने वृक्षारोपण किया। साथ ही नगर पंचायत के सेग्रिगेशन कचरा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत द्वारा सभी अतिथियों एवं वार्ड पार्षदों को पौधा देकर स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। उन्होंने स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी एवं जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आमजनों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से सहभागिता करने की अपील की।
ㅤ

ㅤ

ㅤ
ㅤ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *