गंगा नदी का तटबंध कटने से रेल परिचालन प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, युद्ध स्तर पर चल रहा कार्य

प्रदीप विद्रोही,भागलपुर/साहिबगंज। साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड में सकरीगली और महाराजपुर स्टेशन के बीच गंगा नदी का तटबंध कट जाने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। प्रभावित हिस्से की डाउन लाइन पर यात्री और मालगाड़ियों का परिचालन निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, अप लाइन से ट्रेनों का परिचालन प्रतिबंधित गति के साथ जारी है।
रेलवे ने बताया कि प्रभावित स्थल पर बड़ी संख्या में रेलकर्मी और अधिकारी तैनात किए गए हैं। बहाली का काम चौबीसों घंटे चल रहा है और सामान्य रेल सेवा जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
30 सितंबर को चलने वाली ये ट्रेनें रद्द
53493 टिनपहर-राजमहल पैसेंजर
53495 टिनपहर-राजमहल पैसेंजर
53496 राजमहल-टिनपहर पैसेंजर
1 अक्टूबर को ये ट्रेनें रद्द रहेंगी:
63401 साहिबगंज-मालदा टाउन MEMU, 13409 मालदा टाउन-किऊल एक्सप्रेस, 13427 हावड़ा-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस, 63421 आजिमगंज-साहिबगंज MEMU, 63411 साहिबगंज-भागलपुर MEMU, 63063 बर्द्धमान-साहिबगंज MEMU, 53411 बरहरवा-साहिबगंज पैसेंजर, 63405 रामपुरहाट-साहिबगंज MEMU, 53481 और 53483 टिनपहर-राजमहल पैसेंजर, 13428 साहिबगंज-हावड़ा एक्सप्रेस, 13410 किऊल-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस, 63402 मालदा टाउन-साहिबगंज MEMU, 63422 साहिबगंज-आजिमगंज MEMU, 63412 भागलपुर-साहिबगंज MEMU, 63064 साहिबगंज-बर्द्धमान MEMU, 53412 साहिबगंज-बरहरवा पैसेंजर, 63074 साहिबगंज-रामपुरहाट MEMU, 53486 और 53482 राजमहल-टिनपहर पैसेंजर, 63406 साहिबगंज-रामपुरहाट MEMU तथा 53408 जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर शामिल हैं।
कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए:
30 सितंबर को चलने वाली 20502 आनंद विहार-अगरतला तेजस राजधानी एक्सप्रेस और 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल को जमालपुर-मुंगेर-कटिहार होकर चलाया जाएगा।
1 अक्टूबर को चलने वाली 13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस और 13072 जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस को भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट होकर डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह 13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस और 03030 नटेश्वर-हावड़ा स्पेशल को किऊल-झाझा-आसनसोल होकर चलाया जाएगा।
दो ट्रेनों का प्रारंभिक स्टेशन बदला:
1 अक्टूबर को चलने वाली 53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर साहिबगंज से शॉर्ट-ऑरिजिनेट होगी, जबकि 53030 भागलपुर-आजिमगंज पैसेंजर बरहरवा से शुरू होगी। इसके अलावा 30 सितंबर की रात भागलपुर-साहिबगंज पैसेंजर स्पेशल रात 10 बजे भागलपुर से रवाना होगी और साहिबगंज से वापस लौटेगी।
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *