SIR में नाम कटने पर घर जाकर दस्तावेज जुटाएंगे अधिकारी

नई दिल्ली: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठे विवाद के बीच चुनाव आयोग ने अहम फैसला लिया है। अब मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया में जरूरत पड़ने पर अधिकारी संबंधित मतदाता के घर जाकर दस्तावेज और जरूरी जानकारी जुटा सकेंगे। आयोग का यह कदम उन मतदाताओं की मदद के लिए माना जा रहा है, जिनके नाम को लेकर आपत्ति या दस्तावेजों से संबंधित समस्या सामने आती है।
रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR के तहत करीब 13.37 करोड़ नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। आयोग ने अधिकारियों को प्रक्रिया में पारदर्शिता और पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। विवाद के बाद घर-घर जाकर दस्तावेज लेने की व्यवस्था को महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *