कोचांग पंचायत में धुमकुड़िया भवन का सांसद कालीचरण मुंडा ने किया शिलान्यास

खूंटी: खूंटी जिले के अड़की प्रखंड अंतर्गत कोचांग पंचायत में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत हुई। कल्याण विभाग की योजना अंतर्गत प्रस्तावित*धुमकुड़िया भवन का शिलान्यास खूंटी लोकसभा के सांसद कालीचरण मुंडा के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
शिलान्यास कार्यक्रम सर्वप्रथम ग्रामीणों द्वारा ढोल नगाड़ों से पारम्परिक रीति रिवाज से सांसद एवं जिला कमिटी का स्वागत किया मौके पर सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि धुमकुड़िया हमारी आदिवासी संस्कृति, परंपरा और युवा शक्ति का प्रतीक है। यह भवन हमारे युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने, पारंपरिक ज्ञान, नृत्य, भाषा और सामाजिक मूल्यों को सीखने का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि खूंटी की सांस्कृतिक विरासत को सहेजना और आदिवासी समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के सम्मानित अध्यक्ष रवि मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल के लिए सांसद जी और कल्याण विभाग का आभार व्यक्त किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है।
साथ ही उन्होंने ने विभाग एवं संवेदक को पुरी ईमानदारी से कार्य को पुरा करने की बात कही।
कार्यक्रम में सभी प्रकोष्ठ के कोडीनेटर सह जिला सांसद प्रतिनिधि पीटर मुन्डू,प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव नईमुधीन खां, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विलसन तोपनो, सुनीता गोप, सचिदानंद शहदेव,पंचायत के मुखिया दुलारी हेम्ब्रोम,ग्राम प्रधान कालीदास मुण्डा,कयूम अंसारी, तलहा खां, बसंत सेठ,सोरेंन दास,जोसेफ कन्डीर,पंचायत समिति सदस्य, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए सांसद का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *