आम्रेश्वर धाम में श्रावणी पूर्णिमा मेला एसपी ऋषभ गर्ग के नेतृत्व में कड़ा पहरा

खूंटी:श्रावणी मास की समाप्ति के अवसर पर आम्रेश्वर धाम में आयोजित होने वाले मेले के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग खूँटी द्वारा मेला परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था,यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन,भीड़ नियंत्रण, प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक तैयारियाँ समय रहते पूर्ण कर ली जाए। विशेष रूप से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने,भीड़ के सुव्यवस्थित आवागमन,प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा मेला परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सतत् निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्क,संवेदनशील एवं मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *