अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ के पांच राज्यों के अध्यक्षों की सूची जारी
खूंटी- अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपन कुमार घोष ने पांच राज्यों के अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। संगठन के विस्तार के तहत बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के अध्यक्षों की सूची जारी की गयी। जारी सूची के अनुसार भोपाल के प्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार पंडित दामोदर राव को मध्यप्रदेश, प्रयागराज के सांस्कृतिक कर्मी धर्मेन्द्र कुमार को उत्तर प्रदेश, रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं सांस्कृतिक प्रेमी अमित गौतम को छत्तीसगढ़, विरार इस्ट के फिल्मकार एवं सांस्कृतिक प्रेमी अनिल कुमार लक्ष्मण मण शिंपी को महाराष्ट्र तथा पटना सिटी के नृत्य प्रशिक्षक एवं नृत्यकार राहुल विश्वकर्मा को बिहार राज्य का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मेदिनी नगर के साहित्यकार एवं कला प्रेमी प्रिय रंजन पाठक को पलामू प्रमंडल के प्रभारी, सिमडेगा के क्षेत्रीय भाषा के गायक एवं अभिनेता सत्यनारायण महतो को सिमडेगा जिला अध्यक्ष तथा चक्रधरपुर के समाजसेवी, सांस्कृतिक प्रेमी राजेश तिवारी को पश्चिम सिंहभूम जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष तपन कुमार घोष ने कहा कि पांच राज्यों में अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ अब एक व्यापक राष्ट्रीय सांस्कृतिक संगठन का स्वरूप धारण कर लिया है। मौके पर राष्ट्रीय संगठन सचिव शंकर शंभु राजेश, राष्ट्रीय सचिव प्रशांत कुमार, डॉ धर्मेंद्र नाथ तिवारी,बिरसा लोहरा, किशोर ठाकुर, अधिवक्ता अमित भगत सहित अन्य उपस्थित थे।


