दुर्गा मंदिर में पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर शुरू*

लातेहार: ग्राम मोंगर स्थित दुर्गा मंदिर में पिंटू रजक और राजेन्द्र प्रसाद के संरक्षण में पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर 23 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन सुबह छह से आठ बजे तक चलेगा। हरिद्वार से पहुंचे योग प्रशिक्षक घनश्याम योगी ने विधिवत योगाभ्यास कराया।
कार्यक्रम की शुरुआत तीन बार ओंकार, गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, स्वाध्याय एवं संकल्प मंत्रोच्चार से हुई। इसके बाद प्रतिभागियों को भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाति, बाह्य प्राणायाम, उज्जायी प्राणायाम, अनुलोम-विलोम प्राणायाम,भ्रामरी प्राणायाम उद्गीत प्राणायाम, सुछ्म व्यायाम, सिंहासन, हास्यासन,तालिवादन अभ्यास कराया गया। इसके अलावा यौगिक जॉगिंग का 15 अभ्यास, सुर्य नमस्कार का 12 अभ्यास, और 12 आसन जैसी योग क्रियाएं भी कराई गईं। अंत में शांति पाठ के साथ पहले दिन के कार्यक्रम का समापन हुआ।
शिविर में ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। मौके पर पपु कुमार सिंह, अंकुश कुमार, अंकित कुमार, आयुष कुमार, कोमल कुमार, शुभम कुमार, प्रेम कुमार, सुधान्शु कुमार आकाश कुमार, आशिष कुमार सुदामा सिंह, सबनु सिंह, विनोद सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *