खूंटी में यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त,अफरा-तफरी का माहौल
खूँटी : जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक यात्री बस भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई।
हादसा मुरहू पेट्रोल पंप के समीप हुआ, जहां राँची जा रही यात्री बस सामने से आ रहे ऑटो को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस का अगला हिस्सा ट्रक से टकराने के बाद दब गया। दुर्घटना के समय बस में यात्री सवार थे, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे में बस के खलासी को चोट लगने की सूचना है। हालांकि, अन्य यात्री बाल बाल बच गए है, कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई है। हादसे के बाद स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।
फिलहाल इस हादसे में किसी मौत की सूचना उपलब्ध नहीं है। घायल खलासी का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।


