लायंस क्लब ऑफ रांची समर्पण ने सेवा एवं देशभक्ति के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

रांची : लायंस क्लब ऑफ रांची समर्पण द्वारा स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ राजकीय विद्यालय, सिंदवार टोली एवं वृद्धाश्रम, चिरौंदी, रांची में मनाया गया।
राजकीय विद्यालय, सिंदवार टोली में बच्चों के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों को बिस्किट, फल एवं मिठाइयाँ वितरित की गईं। बिस्किट का प्रायोजन Ln. Seema Singh द्वारा किया गया, जबकि मिठाइयों एवं सजावट का प्रायोजन Ln. Hema Banka ने किया।
इसके पश्चात क्लब के सदस्यों ने वृद्धाश्रम, चिरौंदी पहुंचकर बुजुर्गों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। उनके लिए विशेष दक्षिण भारतीय भोजन, फल एवं मिठाइयों की व्यवस्था की गई। भोजन का प्रायोजन Ln. Hema Banka द्वारा तथा मिठाइयों का प्रायोजन Ln. Sangeeta Julka द्वारा किया गया।
वृद्धजनों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया और देशभक्ति गीतों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। पूरे वातावरण में अपनापन, सम्मान और देशभक्ति की भावना देखने को मिली।
इस सेवा कार्यक्रम में क्लब की Ln. Seema, Ln. Sumita, Ln. Rina, Ln. Sangeeta, Ln. Hema, Ln. Manisha, Ln. Nilam, Ln. Sindhu, Ln. Anjali, Ln. Shila, Ln. Rupam एवं Ln. Pratibha की गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता रही।

लायंस क्लब ऑफ रांची समर्पण की इस पहल ने यह संदेश दिया कि स्वतंत्रता दिवस केवल देश की आजादी का उत्सव नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां बांटने और सेवा के संकल्प को मजबूत करने का अवसर भी है।
क्लब के सदस्यों ने भविष्य में भी बच्चों, बुजुर्गों एवं जरूरतमंदों के लिए निरंतर सेवा कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *