रामगढ़ के सिदो-कान्हू स्टेडियम में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने फहराया तिरंगा झंडा

रामगढ़: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामगढ़ स्थित सिदो-कान्हू स्टेडियम में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर पुलिस जवानों, गृहरक्षकों एवं स्कूली बच्चों ने अनुशासित और देशभक्ति से ओतप्रोत परेड प्रस्तुत की, जिसका निरीक्षण किया गया।


समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, झारखंड आंदोलनकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, चिकित्सकों तथा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों और अन्य कर्मियों को सम्मानित किया गया।


समारोह को संबोधित करते हुए कहा मंत्री ने कहा कि देश की आजादी अनगिनत वीरों के त्याग और बलिदान की अमूल्य विरासत है। स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को सदैव स्मरण करते हुए देश और राज्य के विकास में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना हम सभी का कर्तव्य है। आजादी की इस विरासत को सम्मान, एकता और जिम्मेदारी के साथ आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *