चेशायर होम में मनाया गया पत्रकार सौरभ रॉय का जन्मदिन, सुबोधकांत सहाय ने दी शुभकामनाएं

रांची:राजधानी रांची स्थित चेशायर होम इंडिया में पत्रकार सौरभ रॉय ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद एवं दिव्यांगजनों के साथ मनाया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उन्होंने जन्मदिन को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया।इस अवसर पर सौरभ रॉय अपने पिता जयंत रॉय के साथ चेशायर होम पहुंचे और वहां रह रहे दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण किया। जन्मदिन के मौके पर आयोजित प्रार्थना सभा में सौरभ रॉय के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और रांची लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी यशस्विनी सहाय भी मौजूद रहीं। उन्होंने सौरभ रॉय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके इस प्रयास की सराहना की।इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि जन्मदिन को जरूरतमंद लोगों के बीच मनाना समाज के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का संदेश देता है। खुशियां तभी सार्थक होती हैं, जब उन्हें ऐसे लोगों के साथ साझा किया जाए, जिन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत है। सौरभ रॉय ने अपने जन्मदिन को सेवा और मानवता से जोड़कर एक अच्छी पहल की है। उन्होंने सौरभ के उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने बताया कि जन्मदिन उनके लिए केवल व्यक्तिगत खुशी का अवसर नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां बांटने का दिन है। उन्होंने कहा कि चेशायर होम में आकर दिव्यांगजनों और जरूरतमंदों के साथ समय बिताना उन्हें आत्मिक संतोष देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *