तिरंगा यात्रा में शामिल होने से देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने रोका
रांची: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के दिन रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता देवेंद्र नाथ महतो भी इस यात्रा में शामिल होने के लिए तैयार थे।

लेकिन ठीक उसी दौरान पुलिस उनके पास पहुंच गई और उन्हें जाने से रोक दिया। देवेंद्र महतो ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए उनके साथ धक्का-मुक्की भी की।महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का आज 14वां दिन है।

वे 2 अगस्त से भूख हड़ताल पर हैं। उन्हें रांची विधानसभा घेराव मार्च के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जब वह तिरंगा लेकर बाहर जाने को हुए तो पुलिसकर्मियों ने आकर उनका रास्ता रोक लिया और उन्हें अंदर आराम से बैठने के लिए कहा।


इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देवेंद्र नाथ महतो बाहर जाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं और पुलिसकर्मी उनका रास्ता रोक रहे हैं।

