छात्र आंदोलन में पुलिस कार्रवाई पर बवाल महिलाओं और मीडिया कर्मियों से भी मारपीट
रांची:; झारखंड विधानसभा के घेराव के दौरान सोमवार देर शाम पुलिस कार्रवाई को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश है। प्रदर्शन करें छात्रों ने पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज करने और महिलाओं व मीडिया कर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। छात्रों का कहना है कि करीब 7:00 बजे विधानसभा परिषद क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट बंद कर दी गई। इसके बाद अंधेरे में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाई। छात्रों के मुताबिक अचानक में पुलिस कार्रवाई से मौके पर भगदड़ मच गई। कई छात्र जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने छात्रों का पीछा करते हुए उन्हें जगन्नाथपुर मंदिर तक रास्ते में भी लाठियां बरसाई। कई छात्रों की घायल होने की बात सामने आई हैं प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्यवाही से महिलाएं भी नहीं बच पाई। महिला प्रदर्शनकारियों को दौड़ा कर पीटने का आरोप लगाया गया। वहीं घटना पर कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई। कुछ महिला मीडिया कर्मियों ने पुलिस कर्मियों पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है। घायल छात्रों ने पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे। छात्रों का आरोप है कि सरकार से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की बजाय आंदोलन को दबाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल किया गया। छात्रों ने राज्य सरकार के प्रति आक्रोश और बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह पुलिस कार्रवाई से डरने वाली नहीं है और अपनी मांग को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे ।राज्य सरकार को जवाब देना पड़ेगा।


