झारखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर विधानसभा में भाजपा विधायकों का अनोखे अंदाज में प्रदर्शन

रांची : झारखंड को सुखाड़ घोषित करने की मांग को लेकर भाजपा के विधायकों ने सोमवार को अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया।

भाजपा विधायक नीरा यादव ने ग्रामीण परिधानों के साथ माथे पर टोकरी लेकर विधानसभा पहुंची। उस टोकरी में झारखड़ी व्यंजन को रखा गया था। विधायक नीरा यादव ने नागपुरी भाषा में सभी को झारखंडी व्यंजन डूसका चटनी को लोगों को बेच रही थी। साथ ही गोद में लिए छोटे बच्चे को भी बार बार चुप करा रही थी।

उन्हें दिलासा दे रही थी की झारखंड में  इस बार  प्रयाप्त वर्षा नहीं होने से सुखाड़ की स्थिति हो गई है। राज्य सरकार  सदन में सुखाड़ की घोषणा करे। प्रदर्शन करने वाले विधायकों में रणधीर सिंह,अमित मंडल सहित कई विधायक थे। भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि राज्य सरकार अविलंब राज्य में सुखाड़ घोषित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *