बीपीसीएल ने लॉन्च किया ‘भारतगैस लाइट ज़िप’ इंस्टेंट नए कनेक्शन और एक्सप्रेस डिलीवरी के साथ प्रीमियम एलपीजी अनुभव

रांची : भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) भारत की अग्रणी ऊर्जा कंपनियों में से एक है। (बीपीसीएल) ने ‘ भारतगैस लाइट ज़िप’ लॉन्च किया। यह एक प्रीमियम फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलेंडर है, जिसे इंस्टेंट नया कनेक्शन और एक्सप्रेस डिलीवरी के माध्यम से ग्राहकों को एक नया और बेहतर एलपीजी अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया गया है। ‘भारतगैस लाइट ज़िप’ बीपीसीएल की ग्राहक-केंद्रित एलपीजी सेवा है, जो भारतगैस लाइट के हल्के कम्पोजिट सिलेंडर के लाभों को तेज, सुविधाजनक और उत्कृष्ट ग्राहक अनुभव पर आधारित प्रीमियम सेवा मॉडल के साथ जोड़ती है। ‘भारतगैस लाइट ज़िप’ ग्राहकों को इंस्टेंट ऑनबोर्डिंग और एक्सप्रेस डिलीवरी की सुविधा प्रदान करता है तथा ग्राहक-केंद्रित ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है। यह पहल एलपीजी सेवाओं को अधिक स्मार्ट, सुलभ और व्यक्तिगत बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
भारतगैस लाइट ज़िप’ विशेष रूप से उन ग्राहकों के लिए विकसित किया गया है जो सुविधा, गति और आधुनिक सेवा मानकों को महत्व देते हैं। इसकी प्रमुख विशेषताएँ हैं:
-इंस्टेंट नया कनेक्शन सरल और तेज़ ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया के माध्यम से नया एलपीजी कनेक्शन।
-एक्सप्रेस डिलीवरी – ऑर्डर की 4 घंटे के भीतर डिलीवरी, जिससे ग्राहकों को तेज़ और सुविधाजनक सेवा का अनुभव मिलता है।
इसके साथ ही, ग्राहकों को भारतगैस लाइट कम्पोजिट सिलेंडर के सभी प्रमुख लाभ भी प्राप्त होंगे:
-हल्का एवं आसानी से उठाने-ले जाने योग्य
-जंग-रोधी (करोजन-फ्री) कम्पोजिट बॉडी
-पारदर्शी बॉडी के माध्यम से गैस स्तर की स्पष्ट दृश्यता
-बेहतर सुरक्षा
-आधुनिक एवं आकर्षक डिज़ाइन
‘भारतगैस लाइट ज़िप’ विशेष रूप से उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है जो प्रीमियम एलपीजी अनुभव चाहते हैं, जिनमें कार्यरत पेशेवर, विद्यार्थी तथा अस्थायी (फ्लोटिंग) आबादी शामिल हैं। ‘भारतगैस लाइट ज़िप’ के माध्यम से बीपीसीएल ग्राहक-केंद्रित सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करते हुए ग्राहकों को इंस्टेंट एक्सेस, एक्सप्रेस डिलीवरी और बेजोड़ सुविधा के साथ एक प्रीमियम एलपीजी अनुभव प्रदान कर रहा है। इसके साथ ही यह उत्पाद 24 राज्यों के 100 शहरों में उपलब्ध हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *