कैम्बो गांव से 71 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम रवाना
मांडर। सावन माह के पावन अवसर पर मांडर थाना क्षेत्र के कैम्बो गांव से 71 कांवरियों का जत्था बस से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। हिंदू संघर्षवादी युवा संगठन कैम्बो ने कांवरियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संगठन के अध्यक्ष सुदामा सिंह सहित उपेंद्र साहू, बिनेश सिंह, मंटू, भोलू सिंह, छोटू, दिवाकर सिंह, रमन महतो, महली उरांव, दिनेश, जितेंद्र साहू, प्रभाकर व सुधीर सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद थे। सभी ने कांवरियों को सुरक्षित और सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।


