बारिश में भीगते हुए बड़ी संख्या में  छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाला

रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने राजधानी में प्रदर्शन किया. बुधवार को छात्रों ने करीब 500 मीटर लंबे तिरंगे के साथ मार्च निकालकर अपनी मांगों को सार्वजनिक रूप से दोहराया और सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की.

तेज बारिश के बावजूद आंदोलनकारियों का उत्साह कम नहीं हुआ. बारिश में भीगते हुए बड़ी संख्या में छात्र तिरंगा थामे सड़कों पर आगे बढ़ते रहे. यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *