लाह उद्योग को अपूरणीय क्षति, ‘लाह के सुल्तान’ श्री प्रकाश जी साव का निधन
खूंटी: मुरहू के प्रसिद्ध लाह व्यवसायी एवं “लाह के सुल्तान” के नाम से विख्यात श्री प्रकाश जी साव के निधन से पूरे लाह उद्योग और व्यापार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को लाह उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। आज मुरहू के लाह बाजार में भी मायूसी का माहौल देखने को मिला।
उप प्रमुख अरुण साबू ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री प्रकाश जी साव ने अपने परिश्रम, ईमानदारी और दूरदर्शिता से लाह उद्योग को नई पहचान दिलाई। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा, “भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


