डॉ श्यामा प्रसाद के राष्ट्र प्रथम के मूल्यों को आत्मसात करना जरूरी : डॉ प्रदीप वर्मा

रांची : भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा आरती सिंह के नेतृत्व में राँची के सिटी नर्सिंग होम में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद् एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता के अमर पुरोधा श्रद्धेय डॉ. श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के पावन अवसर पर छात्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया।उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं कोटिशः नमन किया एवं छात्रों से इस विषय पर चर्चा कर सारी जानकारियां दी गई।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह वक्ता राज्य सभा सांसद डॉ  प्रदीप वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ  एम एन सिंह एवं डॉ मृणालिनी उपस्थित रही।

मुख्य वक्ता ने बताया कैसे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र प्रथम के उनके आदर्श, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति उनकी अटूट निष्ठा तथा अखंड भारत के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके विचार और आदर्श राष्ट्रसेवा, जनसेवा एवं भारत के गौरव को अक्षुण्ण रखने के पथ पर निरंतर प्रेरित करते है । उनको हमेशा हमें अपने  स्मृति में जिंदा रखना चाहिए। इस कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा कि मंत्री सूचिता सिंह, मीडिया प्रभारी कुमुद झा, कार्यालय मंत्री बबिता वर्मा,  शीतल    वर्मा , हंसा श्रीवास्तव, कवलजीत  कौर  इत्यादि उपस्थित रही । सैकड़ो कि संख्या  में   छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे एवं चर्चा में भाग लिया एवं उनके बारे में जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *