बिल्डर की मनमानी के खिलाफ ओक एलिगेंस, पुंदाग के निवासियों का प्रदर्शन; ‘डी ब्लॉक’ निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग
रांची : पुंदाग स्थित ‘ओक एलिगेंस’ सोसाइटी के निवासियों ने आज बिल्डर Nisith Keshri Construction Private Limited (NKCPL) की घोर लापरवाही और वादाखिलाफी के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। 2023 से लंबित मूलभूत सुविधाओं—सुरक्षा, साफ-सफाई, लिफ्ट और पार्किंग—के अभाव में जी रहे निवासियों ने आज बिल्डर के खिलाफ शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया।
निवासियों का आरोप और बिल्डर की पोल:
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिल्डर ए, बी और सी ब्लॉक के निवासियों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखकर, केवल नए ‘डी ब्लॉक’ के निर्माण और उसे बेचने के जरिए मुनाफा कमाने में लगा है। बिल्डर की इस प्राथमिकता ने पुराने निवासियों के जीवन को नारकीय बना दिया है।
निवासियों का अल्टीमेटम:
सोसाइटी के निवासियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि:
- जब तक सभी लंबित मूलभूत सुविधाएं (सुरक्षा, सफाई, लिफ्ट, पार्किंग) बहाल नहीं की जातीं, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
- निवासी ‘डी ब्लॉक’ के निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करना जारी रखेंगे।
- मुनाफे के लिए निवासियों की सुरक्षा और सुविधाओं से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निवासियों ने बिल्डर को तत्काल समाधान निकालने का अल्टीमेटम दिया है।


