भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने अस्वस्थ भाजपा विधायक पूर्णिमा दास से अस्पताल में जाकर की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम
रांची: भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने टाटा मेन हॉस्पिटल में इलाजरत जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की।श्रीमती साहू की तबीयत अचानक सोमवार की रात बिगड़ गई। उनको इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है। सीसीयू में उनका इलाज हो रहा है।
इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि विधायक साहू की हालत पहले से ठीक है औऱ उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
विधायक से मिलने वालों में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, सुबोध सिंह गुड्डू आदि भी शामिल थे।



