रांची के हरमू में चल रहा था देह व्यापार का धंधा,दो युवती और चार युवकों को पुलिस ने पकड़ा
रांची: रांची पुलिस ने मंगलवार को सेक्स रैकेट का खुलासा किया। इस मामले में पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित शिवम पैलेस में देह व्यापार का कारोबार चल रहा है।मामले की जानकारी मिलने के बाद हटिया डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई।
जिसमें बंगाल की दो युवतियां समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है कि इस छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।



