भोजपुर में रफ्तार का कहरः हादसे में दो सगे भाईयों की मौत

भोजपुरः भोजपुर में रफ्तार के कहर ने दो सगे भाईयों की जान ले ली। घटना गुरुवार को चरपोखरी थाना क्षेत्र के ध्यानी टोला स्थित पेट्रोल पंप के समीप की है। तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में सवार सगे भाईयों सहित तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। मृतकों की पहचान सुधा यादव एवं राजेश्वर सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। इधर, बाइक पर पीछे बैठे उनके भतीजा विजेश कुमार यादव ने बताया कि आज सुबह वह अपने दोनों चाचा के साथ बाइक से बाल्टी में छेना लेकर बेचने के लिए गड़हनी बाजार आ रहा था। आने के क्रम में उसके चाचा राजेश्वर सिंह बाइक चला रहे थे। जबकि उसके बड़े चाचा सुधा यादव एवं वह बाइक पर पीछे बैठा हुआ था। जैसे ही तीनों ध्यानी टोला स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बेलगाम ट्रैक्टर ने सामने से तीनों को रौंद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *