जमशेदपुर के परसूडीह में हाइव की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत,गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

रांची: झारखंड के जमशेदपुर जिले के परसूडीह में हाइव की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत हो गई। विरोध में गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मृतक मजदूर का नाम सुनीत मुंडा है।लोगों ने बताया कि सिंगल रोड और नो एंट्री में डंपर कैसे घुसने दिया गया। इसमें पुलिस की मिलीभगत है। जोड़ी फाटक के पास घटना स्थल पर डंपर खड़ी है और चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। सड़क जाम कर रहे लोगों ने मृतक के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की। काफी देर सड़क पर हंगाम और सड़क जाम की घटना पर डीएसपी दल बल के साथ पहुंचे हुए हैं। लोगों को समझाने का प्रयास किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *