रांची में स्वर्णकार समाज का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, भव्य शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न

रांची :अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित भव्य शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह शनिवार को राजधानी रांची स्थित होटल ब्लू शिवालिक में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में वंदे मातरम् से शुरू होकर शाम 5 बजे संपन्न हुआ। कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों समाजबंधुओं, सर्राफा व्यवसायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लेकर समाज की एकता, संगठनात्मक शक्ति एवं सामाजिक चेतना का परिचय दिया।
समारोह का शुभारंभ वरिष्ठ स्वर्णकार शिबू साव, धनेश साव, नारायण साव, राजेंद्र प्रसाद एवं रामा साह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा भगवान श्री संत शिरोमणि नरहरी जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके उपरांत संगठन के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही समाज एवं संगठन के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई वरिष्ठ समाजसेवियों, व्यवसायियों एवं सक्रिय सदस्यों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची नगर निगम के उप महापौर माननीय नीरज कुमार थे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय महामंत्री दीपक वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद कुमार, उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल सोनी, प्रदेश सलाहकार जय प्रकाश गुप्ता एवं धर्मेंद्र प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सोनी के नेतृत्व में भव्य और सफल कार्यक्रम सम्पन्न हुआ,
अपने संबोधन में वक्ताओं ने स्वर्णकार समाज की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि समाज की प्रगति, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संगठनात्मक एकता सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने ‘एक ध्वज, एक पहचान’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज को राष्ट्रीय स्तर पर संगठित करने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने युवाओं को आधुनिक शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण, ज्वेलरी डिजाइनिंग, स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि संगठन भविष्य में समाजहित से जुड़े जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को और व्यापक स्तर पर संचालित करेगा।
समारोह में प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सोनी, प्रदेश महामंत्री विनोद वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष शंभू प्रसाद, प्रदेश संरक्षक रमेश बाली, उपाध्यक्ष अरविंद ठाकुर, प्रदेश मंत्री मनोज सोनी, संगठन मंत्री राजेश प्रसाद साहू, संगठन महामंत्री डॉ. पंकज सोनी, महानगर अध्यक्ष पंकज प्रसाद, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील पोद्दार, शिवदास स्वर्णकार, महामंत्री त्रिभुवन प्रसाद, पिया वर्मन, नम्रता सोनी, रविन्द्र वर्मा, शंकर वर्मन, स्नूप पोद्दार, दिगंबर प्रसाद, दिनेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश महामंत्री विनोद वर्मा ने किया। समारोह के अंत में संगठन ने समाज के सामाजिक उत्थान, आर्थिक सशक्तिकरण तथा व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष एवं सेवा का संकल्प दोहराया।
इस भव्य आयोजन ने यह संदेश दिया कि स्वर्णकार समाज अब संगठित होकर अपने अधिकारों, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य के लिए नई ऊर्जा एवं नई दिशा के साथ आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *