उपायुक्त विद्यालयों की प्रबंधन समिति की बैठक कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर आधारभूत सुविधाएं एवं शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

खूंटी : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जिले में संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय  की प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों के समग्र संचालन, शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत संरचना, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, खेलकूद सुविधाओं एवं नामांकन प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की गई।ㅤ

बैठक के दौरान उपायुक्त ने खूँटी, मुरहू, कर्रा एवं तोरपा के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय  में पठन-पाठन की वर्तमान स्थिति, शिक्षकों की उपलब्धता तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, छात्रावास व्यवस्था, खेल मैदान, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कमियों को दूर करने एवं सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

बैठक में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर भी चर्चा की गई। नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने, आवश्यकता अनुसार चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति करने तथा विद्यार्थियों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों में आवश्यकतानुसार आउटसोर्सिंग के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।

उपायुक्त ने छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं मेन्यू की जानकारी ली तथा पोषण मानकों के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने प्रवेश परीक्षा से संबंधित जानकारी अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक सूचनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि पात्र छात्र-छात्राएं इसका लाभ उठा सकें और कोई भी योग्य विद्यार्थी जानकारी के अभाव में वंचित न रहे।ㅤ

बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, भवन प्रमंडल के सहायक अभियंता, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *