झारखंड की आवाज़ को मजबूती से सदन में उठाने का काम करूंगा: प्रणव झा

रांची: झारखंड राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन,कांग्रेस प्रभारी के राजू,प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान,भाकपा माले के अरूप चटर्जी मौजूद रहे।
मौके पर प्रणव झा ने कहा कि। आज झारखंड विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करते हुए मेरे मन में कृतज्ञता, विनम्रता और जिम्मेदारी का गहरा भाव था।
यह केवल मेरा नामांकन नहीं, बल्कि इंडिया गठबंधन की एकजुटता, साझा नेतृत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता तथा झारखंड की जनता की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करने का संकल्प है।
मैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन , राज्यसभा चुनाव हेतु नियुक्त एआईसीसी ऑब्जर्वर एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, एआईसीसी सचिव अजय शर्मा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश तथा इंडिया गठबंधन के सभी सम्मानित विधायकों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके विश्वास और समर्थन ने मुझे यह अवसर प्रदान किया।
मैं विश्वास दिलाता हूँ कि झारखंड की आवाज़ को मजबूती से सदन में उठाने तथा जनता के हित, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *