नीट पेपर लीक मामले को लेकर यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतरी, किया प्रदर्शन,शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग की
रांची : युवा कांग्रेस के तत्वाधान में नीट पेपर लीक और सीबीआई में हुई गठित अन्य नेताओं के विरोध में मंगलवार को राजधानी रांची स्थित लोक भवन का घेराव किया गया। इस घेराव कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मिलित रहे और जमकर केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी भी की घेराव कार्यक्रम के मदे नजर सुरक्षा की दृष्टिकोण से बेरीकेटिंग के साथ जिला प्रशासन और पुलिस बल की विशेष तैनत्ती भी की गई थी घेराव विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान कुछ समय के लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच नौक झोक की स्थिति भी देखने को मिली सदर एसडीओ के पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों को लोक भवन के समक्ष धरना स्थल पर भेजा गया वहीं प्रदर्शन कार्यो ने प्रशासन द्वारा लगाए गए बेनिफिट को आगे बढ़ते हुए लोग भवन के नजदीक पहुंचने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।
इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सिंह ने केंद्र सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में लगातार पेपर लीक और परीक्षाओं के दोबारा आयोजन की घटनाओं ने लाखों छात्रों को मानसिक तनाव में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि कई परिवारों को इसका गंभीर नुकसान उठाना पड़ा है और सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
गौरव सिंह ने मांग की कि यदि केंद्र सरकार में नैतिकता बची है तो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो युवा कांग्रेस झारखंड के सभी जिलों में भाजपा सांसदों और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन करेगी
वहीं प्रदर्शनकारियों के गेट तक पहुंचने को लेकर सदर एसडीओ ने कहा कि बेरी कटिंग लगाई गई थी पर छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर लोग भवन के गेट तक पहुंच गए थे जहां से उन्हें हटाया गया।



