टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वाला टीएमसी के ही समर्थक निकले

कोलकाता: तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी पर पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में हुए हमले के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। शुरुआती तौर पर इस हमले के लिए बीजेपी समर्थकों को जिम्मेदार बताया जा रहा था, लेकिन जाँच में गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपितों के TMC से जुड़े पुराने संबंध सामने आए हैं।
पुलिस ने इस मामले में पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तपन माइती, निर्मल्य सेनगुप्ता उर्फ जॉय, काजल दास, देबाशीष दत्ता और आकाश गायन शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक इनमें से चार आरोपित TMC की पूर्व विधायक और हालिया विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहीं लवली मैत्रा के करीबी माने जाते थे।

गिरफ्तार आरोपित आकाश गायन की माँ का कहना है कि उनका बेटा TMC का सक्रिय कार्यकर्ता था और चुनाव के दौरान पार्टी के बूथों पर भी काम करता था। आकाश की माँ ने कहा, “वह घर से यह कहकर निकला था कि वह जल्द ही लौट आएगा… मुझे नहीं पता कि उसे क्यों गिरफ्तार किया गया है। वह तृणमूल कॉन्ग्रेस के बूथ में बैठता था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *