सहजानन्द परिसर  धुर्वा में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन

रांची: मां वैष्णवी आई अस्पताल तिलता कमडे द्वारा लोकप्रिय विधायक श्री राजेश कच्छप जी एवं युवा ब्रह्मषि समाज धुर्वा ट्रस्ट* के संयुक्त तत्वाधान मे आज निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया!
धुर्वा युवा ब्रह्मर्षी अध्यक्ष  पंकज कुमार ने कहा नेत्र शिविर का उद्देश्य आंख जैसी बीमारियों से लोगों को जागरूकता लाना एवं डॉ, से परामर्श दिलाना!
  लगभग 80 लोगों ने नेत्र शिविर का लाभ उठाया  जांच के दौरान  लोगों में मोतियाबिंद, अंधेपन, पास की वस्तुओं को देखने में कठिनाई, चश्मा या कॉन्ट्रैक्ट लेंस जैसी समस्याएं पाई गई! डॉ, शुभम ने कहा आंख के माध्यम से ही हम अपनी भावनाओं को व्यक्त कर पाते हैं ऐसे में समय-समय पर आंख का चेकअप कराते रहे! स्वास्थ्य सेवा कमी व्रजेश शर्मा ने  ब्लड शुगर एवं  ब्लड प्रेशर का चेकअप किया!
रिटायर्ड शिक्षक राजाराम शर्मा ने कहा मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है मानव की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और यही इंसानियत तथा मानवता भी है!
मौके पर राम बोल कुंवर ,राजाराम, हरिशंकर तिवारी ,वीरेंद्र तिवारी ,सीमा शर्मा, रामबालक शर्मा, उमाकांत सिंह, कमलेश शर्मा, मसूदन मिश्रा ,वीरेंद्र तिवारी, मुरारी मनोहर ,शैलेंद्र कुमार दीपू, साहिल सोनू ,सुबोध कुमार सिंह ,मुरारी कुमार, प्रशांत कुमार शर्मा ,मधुसूदन शर्मा आदि मौजूद थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *