झारखंड आदिवासी कांग्रेस ने अमित शाह का पुतला फूंका

रांची :  आदिवासी समाज को “वनवासी” कहकर संबोधित किए जाने के विरोध में झारखंड आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राज उरांव के नेतृत्व में आज रांची स्थित अल्बर्ट एक्का चौक, रांची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित जनजातीय समागम के दौरान अमित शाह द्वारा आदिवासी समाज को “वनवासी” कहने पर विरोध जताया है।

झारखंड आदिवासी कांग्रेस ने भाजपा और आरएसएस की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि एक ओर ये लोग आदिवासी समाज के नाम पर दिखावटी सांस्कृतिक कार्यक्रम करते हैं, वहीं दूसरी ओर उनके जल, जंगल और जमीन पर लगातार हमला किया जा रहा है। बड़े कॉर्पाेरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है, जंगलों की अंधाधुंध कटाई हो रही है और उनके पारंपरिक अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है।संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आदिवासी समाज के मूल मुद्दों-भूमि अधिकार, वन अधिकार, रोजगार, विस्थापन और सामाजिक सुरक्षा पर पूरी तरह मौन है। उनकी नीतियां आदिवासी हितों की रक्षा करने के बजाय उन्हें व्यवस्थित रूप से कमजोर कर रही हैं।इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आदिवासी कांग्रेस के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में इस अपमानजनक टिप्पणी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की तथा आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।झारखंड आदिवासी कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि इस प्रकार की मानसिकता और नीतियां जारी रहीं, तो राज्यभर में और भी व्यापक एवं तीव्र आंदोलन किया जाएगा।पुतला दहन कार्यक्रम में शिवा कच्छप,  जोन डांगवार, संतोष टोप्पो, अनिल उरांव, कुमुदिनी प्रभावती,  गोलू मुंडा, समीर हांसदा, अनिल उरांव, विक्की करमाली, सुभाष नाग, गोपाल उरांव, कमिश्नर मुंडा, गोविंद टोप्पो, रोहित लोहरा, विशाल टोप्पो सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *