ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का कमाल, सिविल डिफेंस ने मचाया धमाल

पटना। देश प्रेम और राष्ट्र हित की भावना से ओत प्रोत पटना सिविल डिफेंस की जीरो माइल पर तैनात टीम ने कमाल कर दिखाया। टीम स्वयंसेवको ने दोपहर 3:00 से ही अगमकुआं जीरो माइल और पहाड़ी मोड पर मोर्चा संभाल लिया था। इस दरमियान सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों ,पुलिस कर्मियों और स्थानीय निवासियों को टीम के ग्रुप लीडर विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवक एवं वार्डन अरुण कुमार, रूनम देवी, जय कुमार, अमन कुमार और राज किशोर सिंह ने ब्लैक आउट मॉक ड्रिल के बारे में जानकारी दी और 7:00 बजे शाम से 7:15 बजे तक लाइट ऑफ रखना का हिदायत दिया।
जीरो माइल पर तैनात पटना यातायात पुलिस के A S I श्री विजय शंकर ने अपने जवानों के साथ सिविल डिफेंस श्रम सेवक को वार्डेनों को भरपूर सहयोग दिया। शाम 7:00 बजाते हैं जीरो माइल अगम कुआं और पहाड़ी मोड पर छोटे बड़े वाहनों को रोक दिया गया। उनके लाइट ऑफ कर दिए गए। किसी को भी मोबाइल ऑन करने नहीं दिया गया। अचानक घुप्प अंधेरा चाहते हैं लोगों की बेचैनी बढ़ गई ।बस यात्रियों और राहगीरों के लिए यह एक अचंभा दृश्य था।
कुल मिलाकर ब्लैक आउट मॉक ड्रिल जीरो माइल और इसके आसपास के इलाकों में शानदार सफलता हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *