मुरहू में खुला वातानुकूलित “Elite Mart”, ग्रामीणों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण दैनिक उपयोग की सामग्री
खूंटी: Elite Mart का शुभारंभ बुधवार को मुरहू प्रखंड क्षेत्र में किया गया। यह क्षेत्र का पहला वातानुकूलित मार्ट बताया जा रहा है, जहां ग्रामीणों को स्वच्छ, स्वास्थ्यवर्धक और गुणवत्तापूर्ण फूड ग्रेन के साथ-साथ दैनिक उपयोग की सभी आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध होंगी।

मुरहू मुख्य सड़क पर शक्तिपुंज ट्रेवल्स के सामने स्थित इस मार्ट का उद्घाटन समाजसेवी श्याम सुंदर साबू ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मार्ट के संचालक उत्सव साबू ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की रसोई आवश्यकताओं और परिवार के बजट को ध्यान में रखते हुए सामान उचित एवं किफायती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि ग्रामीण उपभोक्ताओं को शहर जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकें।
मार्ट के संचालन में सहयोग कर रही दिल्ली की NV SOPEEY टीम ने जानकारी दी कि मुरहू क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सॉफ्टवेयर प्रणाली विकसित की गई है। इसके माध्यम से ग्राहकों को घर बैठे डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
उद्घाटन समारोह में मौजूद उप प्रमुख अरुण साबू ने कहा कि इस मार्ट के खुलने से प्रखंड के लोगों को अब सस्ती, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण सामग्री उचित मूल्य पर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। इससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को काफी सुविधा मिलेगी और स्थानीय बाजार व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के अंत में साबू परिवार की ओर से समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



