जेपीएससी- जेएसएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन को असम के सीएम हिमंता विश्व शर्मा का मिला साथ

Ranchi: झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है. रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अब असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का समर्थन मिला है. हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया के जरिए आंदोलनकारी छात्रों के प्रति नैतिक समर्थन जताते हुए झारखंड सरकार से उनकी जायज मांगों पर तत्काल विचार करने और न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का अन्याय स्वीकार नहीं किया जा सकता. असम के मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में भर्ती प्रक्रिया को लेकर छात्रों की चिंताओं और उनके आक्रोश का भी जिक्र किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *