आज से बंगाल में भगवा का राज,शुभेंदु अधिकारी ने ली सीएम पद की शपथ,पीएम मोदी सहित कई नेता हुए उपस्थित

कोलकाता: आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में बीजेपी को सत्ता मिली है। शनिवार को शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ पांच मंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री,राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई अतिथि शामिल हुए।
नई सरकार के सामने कानून व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती
सरकार गठन से पहले ही बंगाल में राजनीतिक हिंसा की खबरें सामने आई हैं. शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी की हत्या और कई जगह तनाव की घटनाओं ने कानून व्यवस्था को बड़ा मुद्दा बना दिया है. बीजेपी लगातार आरोप लगा रही है कि चुनाव बाद भी राजनीतिक हिंसा थमी नहीं है. खुद शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि नई सरकार “गुंडाराज और भ्रष्टाचार” के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *